जरुरी जानकारी | रुपया 33 पैसे की बढ़त के साथ 86.65 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे की बढ़त के साथ 86.65 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। रुपये में यह मजबूती अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी आने से हुई।

मुंबई, 20 फरवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे की बढ़त के साथ 86.65 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। रुपये में यह मजबूती अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी आने से हुई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच डॉलर/रुपये की विनिमय दर में नकारात्मक रुझान है तथा विदेशी पूंजी का निरंतर बहिर्गमन निवेशकों की भावनाओं पर असर डाल रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.88 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसने डॉलर के मुकाबले 86.58 के उच्चस्तर और 86.88 के निचले स्तर को छुआ। अंत में रुपया 86.65 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 33 पैसे की बढ़त है।

मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे कमजोर होकर 86.98 पर बंद हुआ था।

बुधवार को ‘छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती’ के अवसर पर विदेशी मुद्रा बाजार बंद था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, “पिछले पांच दिन तक सीमित दायरे में रहने के बाद भारतीय रुपये में मजबूती आई है। विदेशी बैंकों की डॉलर बिकवाली से रुपये में यह तेजी आई है।”

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.95 पर कारोबार कर रहा था।

वायदा कारोबार में वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत बढ़त के साथ 76.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

स्थानीय शेयर बाजार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 203.22 अंक की गिरावट के साथ 75,735.96 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 26.15 अंक टूटकर 22,906.75 अंक पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध आधार पर 1,881.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी