जरुरी जानकारी | रुपये में तीसरे दिन भी गिरावट, डालर के मुकाबले 73 रुपये के स्तर से नीचे गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर के मजबूत होने से रुपये की धारणा प्रभावित होने के कारण बृहस्पतिवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर नौ पैसे गिरकर 73 रुपये रुपये से नीचे गिरती हुई 73.06 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गई।

मुंबई, 10 जून डॉलर के मजबूत होने से रुपये की धारणा प्रभावित होने के कारण बृहस्पतिवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर नौ पैसे गिरकर 73 रुपये रुपये से नीचे गिरती हुई 73.06 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि रुपये में सीमित घटबढ रही। निवेशकों की दिन के उत्तरार्द्ध में यूरोपीय केन्द्रीय बैंक की बैठक तथा अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर नजर रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 72.96 पर खुला जो पिछले दिन 72.97 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान इसमें 72.94 और 73.12 के बीच घट बढ़ रही। अंत में यह नौ पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 73.06 पर बंद हुआ।

पिछले तीन कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में 26 पैसे की गिरावट आई है।

इस बीच छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 90.20 हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 358.83 अंक की तेजी के साथ 52,300.47 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.07 प्रतिशत बढ़कर 72.27 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

रिलायंस सिक्युरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘डालर की मजबूती के चलते भारतीय रुपया कमजोर पड़ा है। अमेरिका में मुद्रास्फीति की आंकड़े आने से पहले यह स्थिति रही है। इन आंकड़ों से फेडरल रिजर्व के नीति परिदृष्य में बदलाव आ सकता है।’’

इन आंकड़ों के आने से पहले ज्यादातर एशियाई मुद्रायें और शेयर बाजार मजबूत रहे। बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का रुख रहा जिसने रुपये की गिरावट को काफी हद तक सीमित रखा।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू