जरुरी जानकारी | रुपये में दूसरे दिन भी गिरावट, 17 पैसे गिरकर 74.43 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखी गई। डालर की मजबूती के चलते अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डालर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.43 प्रति डालर पर बंद हुआ।

मुंबई, 10 अगस्त रुपये में मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखी गई। डालर की मजबूती के चलते अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डालर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.43 प्रति डालर पर बंद हुआ।

बाजार में सुबह रुपया 74.40 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.33 से 74.46 रुपये के दायरे में घट बढ़ के बाद पिछले सत्र के बंद भाव के मुकाबले 17 पैसे लुढ़क कर 74.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को यह 74.26 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

पिछले दो कारोबारी सत्रों में रुपये में 28 पैसे की गिरावट आई है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 93.04 हो गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.98 प्रतिशत बढ़कर 69.72 डॉलर प्रति बैरल हो गई। वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 151.81 अंक बढ़कर 54,554.66 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख से रुपये की गिरावट सीमित दायरे में रखने में मदद मिली।

शेयर बाजार से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को बाजार में 211.91 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि आने वाले दिनों में अमेरिका और एशियाई देशों में कोविड- 19 संक्रमण के आंकड़ों पर नजर रहेगी। अमेरिका में बुधवार को खुदरा मूल्य सुचकांक के आंकड़े भी आने हैं।

परमार ने कहा, ‘‘रुपया दो प्रतिकूल ताकतों के बीच झूल रहा है। एक तरफ डालर की तेजी इसे नीचे जा रही है जबकि दूसरी तरफ आईपीओ प्रवाह से इसकी गिरावट सीमित बनी हुई है। इससे डालर-रुपये की विनिमय दर 74.40 रुपये प्रति डालर के अहम् दायरे में बनी हुई है। इससे नीचे यदि यह जाता है तो यह 74.60 से 74.65 रुपये प्रति डालर तक जा सकता है। इसमें यदि मजबूती आती है तो यह दर वापस 74.25 रुपये प्रति डालर के दायरे में पहुंच सकती है।’’

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर