जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे टूटकर 82.63 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने के कारण सोमवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 82.63 प्रति डॉलर पर आ गया।

मुंबई, 29 मई अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने के कारण सोमवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 82.63 प्रति डॉलर पर आ गया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख, विदेशी पूंजी का निवेश बढ़ने तथा कच्चे तेल कीमतों में गिरावट की वजह से रुपये की गिरावट सीमित रही।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रिपब्लिकन हाउस के स्पीकर केविन मैकार्थी के बीच कर्ज सीमा बढ़ाने पर शुरुआती समझौते होने के कारण डॉलर मजबूत हुआ। इस समझौते पर बुधवार को मतदान की संभावना है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.57 के भाव पर मजबूत खुला और कारोबार के अंत में तीन पैसे की गिरावट के साथ 82.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.51 रुपये के उच्च तथा 82.67 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छुआ।

शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.60 के भाव पर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘रुपये ने 82.55 से 82.65 के सीमित दायरे में कारोबार किया। पूंजी बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच अमेरिकी भागीदार बाजार से अलग रहे। भागीदारी को शुक्रवार को आने वाले एनएफपी आंकड़ों का इंतजार है। ऐसे में रुपये में एक दायरे में कारोबार जारी रहेगा।’’

दुनिया की छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.23 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत घटकर 76.64 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 344.69 अंक की तेजी के साथ 62,846.38 अंक पर पहुंच गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शेयर बाजार में शुद्ध लिवाल रहे हैं। उन्होंने सोमवार को 1,758.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें