जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे टूटकर 83.18 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में भारी गिरावट और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल के पांच प्रतिशत तक बढ़ने के बीच सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे गिरकर 83.18 (अस्थायी) पर आ गया।
मुंबई, 23 अक्टूबर स्थानीय शेयर बाजार में भारी गिरावट और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल के पांच प्रतिशत तक बढ़ने के बीच सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे गिरकर 83.18 (अस्थायी) पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के स्थिर रहने से रुपये का नुकसान सीमित रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.13 पर खुला। दिन में 83.19 से 83.09 के बीच कारोबार करने के बाद यह 83.18 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की गिरावट है।
शुक्रवार को रुपया 83.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 106.21 पर स्थिर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.95 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने इस महीने अबतक 12,000 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर बेचे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)