जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे नरम पड़कर 72.41 रुपये प्रति डालर पर रहा। एशियाई बाजारों में भी मुद्राओं के नरम पड़ने का असर घरेलू बाजार पर रहा।

मुंबई, 25 फरवरी स्थानीय अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे नरम पड़कर 72.41 रुपये प्रति डालर पर रहा। एशियाई बाजारों में भी मुद्राओं के नरम पड़ने का असर घरेलू बाजार पर रहा।

बाजार सूत्रों के मुताबिक अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डालर के मुकाबले रुपये में कारोबार की शुरुआत 72.35 रुपये प्रति डालर पर हुई। इसके कुछ ही देर बाद इसमें और गिरावट आई और यह 72.41 रुपये तक लुढ़क गया। यह भाव पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले छह पैसे नीचे रहा।

पिछले सत्र यानी बुधवार को डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 72.35 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई थी।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती आंकने वाला डालर इंडेक्स 0.19 प्रतिशत गिरकर 90 अंक पर आ गया।

रिलायंस सिक्युरिटीज ने एक शोध पत्र में कहा कि बृहस्पतिवार को ज्यादातर एशियाई मुद्राओं में शुरुआत कमजोर रही। इसका कारोबारी धारणा पर असर रहा। इसमें कहा गया है कि तकनीकी रूप से डालर- रुपये की विनिमय दर को 72.25 से 72.30 के स्तर पर समर्थन मिलना चाहिये। रुपया यदि इससे और मजबूत होता है तो यह 72.10 से 71.95 तक जा सकता है। हालांकि, यहां से यह गिरकर 72.30 और 72.45 से लेकर 72.60 रुपये प्रति डालर तक पहुंच सकता है।

बहरहाल, ब्रेंट कच्ये तेल का वायदा भाव 0.16 प्रतिशत बढ़कर 67.15 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\