जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 83.70 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा की तुलना में रुपया शुक्रवार को सात पैसे टूटकर 83.70 प्रति डॉलर के अपने अब तक के अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख से रुपये में गिरावट आई।

मुंबई, 19 जुलाई अमेरिकी मुद्रा की तुलना में रुपया शुक्रवार को सात पैसे टूटकर 83.70 प्रति डॉलर के अपने अब तक के अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख से रुपये में गिरावट आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर घरेलू बाजार और तेल की ऊंची कीमतों ने रुपये पर दबाव डाला। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप से घरेलू मुद्रा में तेज गिरावट पर रोक लगी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.64 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 83.60 के उच्चस्तर तक गया। अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले यह 83.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की गिरावट है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.63 प्रति डॉलर के नये निम्न स्तर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि कमजोर वैश्विक बाजारों और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण रुपया थोड़ा नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। कमजोर एशियाई और यूरोपीय मुद्राओं का भी रुपये पर असर पड़ सकता है।’’

चौधरी ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के निवेश और रिजर्व बैंक के किसी भी हस्तक्षेप से रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘डॉलर:रुपये का हाजिर मूल्य 83.40 रुपये से 83.90 रुपये के दायरे में रहने की संभावना है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.33 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 85.05 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 738.81 अंक टूटकर 80,604.65 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 269.95 अंक की गिरावट के साथ 24,530.90 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, कारोबारियों ने कहा कि यूरोपीय मुद्राओं में गिरावट के बाद एशियाई मुद्राओं में भी गिरावट आई है, क्योंकि यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ईसीबी) ने अपनी बैठक में ब्याज दर को अपरिवर्तित रखा है और सितंबर में कटौती की संभावना है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,506.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी