जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 85.15 प्रति डॉलर के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे की गिरावट के साथ 85.15 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

मुंबई, 24 दिसंबर दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे की गिरावट के साथ 85.15 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार, भुगतान दायित्व की वजह से मासांत की डॉलर मांग बढ़ने तथा अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के आक्रामक आयात शुल्क लागू करने की आशंका ने डॉलर को मजबूत किया।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने रुपये को और नीचे ला दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.10 पर खुला और दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले 85.21 के अबतक के सबसे निचले स्तर पर आ गया।

कारोबार के अंत में रुपया 85.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की गिरावट है। रुपया सोमवार को सात पैसे गिरकर 85.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कमजोर घरेलू बाजारों, आयातकों की बढ़ती डॉलर मांग और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपया अबतक के सबसे निचले स्तर पर आ गया।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व का आक्रामक रुख और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार से डॉलर को और समर्थन मिल सकता है।

चौधरी ने कहा, ‘‘एफआईआई की निकासी से भी रुपये पर दबाव पड़ सकता है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक के किसी भी हस्तक्षेप से निचले स्तर पर रुपये को मदद मिलने की उम्मीद है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत बढ़कर 107.93 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.69 प्रतिशत बढ़कर 73.13 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बीएसई 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 67.30 अंक घटकर 78,472.87 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 2,454.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट