जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे टूटकर 83.24 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को चार पैसे की गिरावट के साथ 83.24 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। रुपये में गिरावट का कारण घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होना है।

मुंबई, चार अक्टूबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को चार पैसे की गिरावट के साथ 83.24 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। रुपये में गिरावट का कारण घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होना है।

बाजार सूत्रों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर की मजबूती ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.22 के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.27 से 83.19 प्रति डॉलर के दायरे में रहने के बाद अंत में 83.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह 83.20 रुपये प्रति डॉलर के पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

इस सप्ताह शुक्रवार को रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले बाजार भागीदारों के सतर्क रहने की संभावना है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन की बैठक बुधवार को शुरू हुई। गवर्नर शक्तिकान्त दास छह अक्टूबर यानी शुक्रवार को बैठक में किये गये निर्णयों की जानकारी देंगे।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.77 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.06 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 286.06 अंक की गिरावट के साथ 65,226.04 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 4,424.02 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज