जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे टूटकर 83.28 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को चार पैसे गिरकर 83.28 पर बंद हुआ। विदेशी प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने और विदेशी कोषों की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

मुंबई, एक नवंबर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को चार पैसे गिरकर 83.28 पर बंद हुआ। विदेशी प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने और विदेशी कोषों की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा घरेलू शेयर बाजारों के नकारात्मक रुख और पश्चिम एशिया में भूराजनीतिक अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से निवेशक धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.26 पर खुला और कारोबार के दौरान 83.35 के सर्वकालिक निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया मंगलवार को 83.24 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस साल 18 सितंबर को रुपया 83.32 के सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर बंद हुआ था जब डॉलर के मुकाबले इसमें 16 पैसे की गिरावट आई थी।

बीएनपी परिबा बाय शेयरखान के अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, “आशंका है कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच मजबूत डॉलर के कारण रुपया थोड़ा नकारात्मक धारणा के साथ कारोबार करेगा।”

उन्होंने कहा, “कारोबारी भारत से विनिर्माण पीएमआई और अमेरिका से एडीपी गैर-कृषि रोजगार, जेओएलटीएस रोजगार सृजन और आईएसएम विनिर्माण पीएमआई डेटा से संकेत ले सकते हैं। घरेलू बाजारों में कमजोर रुख का भी रुपये पर असर पड़ सकता है। ‘फेडरल ओपन मार्केट कमेटी’ (एफओएमसी) की बैठक से पहले निवेशक सतर्कता का रुख अपना रहे हैं।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.74 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 86.74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 283.60 अंक की गिरावट के साथ 63,591.33 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,816.91 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट