जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार चौथे दिन गिरावट, एक पैसा टूटकर 84.38 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और यह एक पैसा और टूटकर नए सर्वकालिक निचले स्तर 84.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी कोषों की सतत निकासी और घरेलू शेयर बाजार में नरमी के रुख के कारण रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

मुंबई, 11 नवंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और यह एक पैसा और टूटकर नए सर्वकालिक निचले स्तर 84.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी कोषों की सतत निकासी और घरेलू शेयर बाजार में नरमी के रुख के कारण रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि जब तक डॉलर सूचकांक में नरमी या विदेशी कोषों की निकासी में कमी नहीं आती, तब तक रुपया दबाव में रहेगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.38 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 84.37 के उच्चस्तर और 84.39 के निचले स्तर के बीच रहने के बाद अंत में एक पैसे की गिरावट के साथ 84.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 84.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रुपया पिछले चार कारोबारी सत्रों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 29 पैसे टूट चुका है।

सोमवार को डॉलर-रुपये की जोड़ी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप के विकास एजेंडा के प्रति आशावाद के कारण अमेरिकी डॉलर सूचकांक मजबूत हुआ। अक्टूबर में 11 अरब डॉलर की निकासी के बाद विदेशी निवेशकों ने नवंबर में भारतीय शेयरों से लगभग 1.50 अरब डॉलर की निकासी की है।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के एसोसिएट उपाध्यक्ष (बुनियादी मुद्रा एवं जिंस) प्रवीण सिंह ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिल सकता है। इसके अलावा कारोबारियों को इस सप्ताह जारी होने वाले भारत और अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों का इंतजार है।

उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में घरेलू मुद्रा में नरमी का रुख रहने की संभावना है।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 105.30 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.04 प्रतिशत गिरकर 73.10 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 9.83 अंक की बढ़त के साथ 79,496.15 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 6.90 अंक गिरकर 24,141.30 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 2,306.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड