जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे टूटकर 83.26 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया मंगलवार को सीमित दायरे में कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 83.26 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेश में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और विदेशी कोषों की निकासी जारी रहने से भारतीय मुद्रा कमजोर हुई।

मुंबई, सात नवंबर रुपया मंगलवार को सीमित दायरे में कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 83.26 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेश में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और विदेशी कोषों की निकासी जारी रहने से भारतीय मुद्रा कमजोर हुई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयरों में नकारात्मक रुख का भी स्थानीय मुद्रा पर असर पड़ा। दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में सुधार से रुपये की गिरावट सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.23 पर खुला और 83.27 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में 83.26 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

इस तरह डॉलर के मुकाबले रुपये में पांच पैसे की कमजोरी आई। रुपया सोमवार को 83.21 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपये में एक सीमित दायरे में कारोबार होने की उम्मीद है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत बढ़कर 105.60 के स्तर पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.78 प्रतिशत गिरकर 83.66 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 16.29 अंक या 0.03 प्रतिशत गिरकर 64,942.40 पर, निफ्टी 5.05 अंक या 0.03 प्रतिशत गिरकर 19,406.70 अंक पर बंद हुआ।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के संयुक्त उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी फेडरल बैंक के एक अधिकारी ने मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी का संकेत दिया है, जिससे डॉलर में तेजी आई।

सिंह ने कहा कि कारोबारियों को अब इस बात का इंतजार है कि क्या अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन कठोर रुख का समर्थन करेंगे।

उन्होंने कहा कि आरबीआई पिछले दो महीनों से अमेरिकी डॉलर बेच रहा है, जिससे रुपये पर नियंत्रण रखा जा सके।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 549.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान