जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.19 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख और विदेशी कोषों के सतत प्रवाह के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.19 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

मुंबई, 26 दिसंबर अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख और विदेशी कोषों के सतत प्रवाह के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.19 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की नरम कीमतों ने हालांकि भारतीय मुद्रा की गिरावट को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.17 प्रति डॉलर पर खुला। रुपये ने दिन में 83.10 प्रति डॉलर के उच्चस्तर और 83.21 प्रति डॉलर के निचले स्तर के बीच कारोबार किया। अंत में यह 83.19 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.16 पर बंद हुआ था। क्रिसमस के अवसर पर सोमवार को बाजार बंद थे।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.35 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.09 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,828.94 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\