जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.24 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को छह पैसे की गिरावट के साथ 83.24 पर बंद हुआ। इसके साथ, पिछले दो दिनों से रुपये में जारी तेजी पर रोक लगा।

मुंबई, 12 अक्टूबर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को छह पैसे की गिरावट के साथ 83.24 पर बंद हुआ। इसके साथ, पिछले दो दिनों से रुपये में जारी तेजी पर रोक लगा।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपये में गिरावट आई।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि आरंभिक कारोबार के दौरान डॉलर के कमजोर होने के बीच रुपये में जो लाभ दर्ज हुआ था वह रुख बाद में नरम शेयर बाजार तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी की चिंताओं के कारण पलट गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.17 प्रति डॉलर पर खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया 83.12 के उच्च स्तर और 83.25 के निम्न स्तर के दायरे में करोबार करने के बाद अंत में 83.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की गिरावट दर्ज की।

बुधवार को रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 83.18 पर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष जतीन त्रिवेदी ने कहा, “पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण मजबूत उछाल के बाद पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट आई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ रुपये को पूंजी बाजार की सकारात्मक तेजी से भी मदद मिली है। लेकिन दोपहर बाद कच्चे तेल में तेजी आई, जिससे रुपये पर कुछ दबाव पड़ा। कारोबार समाप्त होने के समय रुपया 83.24 पर आ गया। रुपये में उतार-चढ़ाव का दायरा सकारात्मक और 83.10-83.35 के बीच जारी रह सकता है...।’’

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि देश में मुद्रास्फीति में गिरावट और वैश्विक बाजारों में जोखिम उठाने की क्षमता में वृद्धि की संभावनाओं के साथ रुपये में मामूली सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की उम्मीद है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत घटकर 105.72 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.20 प्रतिशत की भारी तेजी के साथ 86.85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बुधवार को 64.66 अंक की गिरावट के साथ 66,408.39 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,862.57 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज