जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.64 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की सतत निकासी के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.64 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

मुंबई, 25 सितंबर विदेशी कोषों की सतत निकासी के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.64 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

हालांकि, विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख ने रुपये की गिरावट को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मामूली कमजोरी के साथ 83.66 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 13 पैसे की गिरावट के साथ 83.71 प्रति डॉलर के स्तर तक नीचे चला गया। लेकिन बाद में इसमें कुछ सुधार आया और कारोबार के अंत में यह छह पैसे की गिरावट के साथ 83.64 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 666.25 अंक चढ़कर 85,836.12 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 211.90 अंक चढ़कर 26,216.05 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.48 रह गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.35 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 973.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट