जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.44 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.44 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 15 अप्रैल अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.44 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कमजोर होने से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.46 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में इसने 83.42 से 83.47 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया। अंत में यह 83.44 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.38 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.68 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 8,027 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\