जरुरी जानकारी | नए साल के पहले दिन रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.22 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयातकों की डॉलर मांग और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच नये साल के पहले दिन रुपया कमजोर रुख के साथ खुला। सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 83.22 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
मुंबई, एक जनवरी आयातकों की डॉलर मांग और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच नये साल के पहले दिन रुपया कमजोर रुख के साथ खुला। सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 83.22 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि वैश्विक संकेतों के अभाव में रुपये में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। वैश्विक कच्चा तेल बाजार नये वर्ष की छुट्टियों के कारण बंद था।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.18 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में यह छह पैसे की गिरावट के साथ 83.22 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।
डॉलर के मुकाबले रुपया वर्ष 2023 साल के आखिरी कारोबारी सत्र में शुक्रवार को चार पैसे का सुधार के साथ 83.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 101.38 पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 31.68 अंक बढ़कर 72,271.90 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,459.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)