जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 84.07 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 84.07 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों की सतत निकासी के प्रभाव को कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और कमजोर डॉलर ने बेअसर किया।

मुंबई, 18 अक्टूबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 84.07 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों की सतत निकासी के प्रभाव को कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और कमजोर डॉलर ने बेअसर किया।

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला और इसकी गिरावट पर अंकुश लगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.06 प्रति डॉलर पर खुला और पूरे सत्र के दौरान यह लगभग अपरिवर्तित बना रहा। कारोबार के अंत में रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 84.07 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 84.06 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि घरेलू बाजारों में सुधार और अमेरिकी डॉलर में नरमी ने रुपये में तेज गिरावट को रोका।

उन्होंने कहा कि इजरायल द्वारा हमास के एक शीर्ष नेता की हत्या के बाद पश्चिम एाशिया में नए सिरे से तनाव के बीच डॉलर में मजबूती के कारण रुपये के नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने का अनुमान है।

चौधरी ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी रुपये पर असर डाल सकता है। हालांकि, रिजर्व बैंक द्वारा किसी भी तरह का हस्तक्षेप रुपये को निचले स्तरों पर सहारा दे सकता है। डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत 83.90 रुपये से 84.30 रुपये के बीच रहने की संभावना है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत घटकर 103.50 रहा।

वायदा कारोबार में अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत घटकर 74.33 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसक्स 218.14 अंक बढ़कर 81,224.75 अंक और एनएसई निफ्टी 104.20 अंक की तेजी के साथ 24,854.05 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 7,421.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ex-SDPO Gautam Kumar Case: किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के बारे में एक के बाद एक बड़े खुलासे, 'नौकरानी' पारो भी निकली करोड़पति, काम पर थार से आती-जाती थी

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी