जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 83.17 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजारों के नकारात्मक संकेत तथा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के कारण विदेशों में डॉलर के मजबूत होने के बीच बुधवार को रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया तथा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह एक पैसे की मामूली गिरावट के साथ 83.17 प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित बंद हुआ।

मुंबई, 25 अक्टूबर घरेलू बाजारों के नकारात्मक संकेत तथा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के कारण विदेशों में डॉलर के मजबूत होने के बीच बुधवार को रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया तथा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह एक पैसे की मामूली गिरावट के साथ 83.17 प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने बताया कि हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी शेयर निवेशकों की कुछ लिवाली से भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की बढ़त के साथ 83.08 पर खुला। दिन में यह 83.08 से 83.19 के बीच कारोबार करने के बाद अंत में 83.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट है।

सोमवार को रुपया 83.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मंगलवार को विजयादशमी के मौके पर बाजार बंद थे।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.48 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 88.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 522.82 अंक की गिरावट दर्शाता 64,049.06 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 4,236.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज