जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 83.18 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को आठ पैसे की गिरावट के साथ 83.18 पर बंद हुआ। लाल सागर मार्ग के माध्यम से तेल की आपूर्ति को लेकर जारी चिंताओं के बीच आयातकों द्वारा डॉलर की खरीदारी का असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा।

मुंबई, 19 दिसंबर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को आठ पैसे की गिरावट के साथ 83.18 पर बंद हुआ। लाल सागर मार्ग के माध्यम से तेल की आपूर्ति को लेकर जारी चिंताओं के बीच आयातकों द्वारा डॉलर की खरीदारी का असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि शेयर बाजार के सकारात्मक रुख, प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और कच्चे तेल की स्थिर कीमतों ने स्थानीय मुद्रा की गिरावट को सीमित रखा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.10 प्रति डॉलर पर सपाट खुला। दिन में उसने 83.09 से 83.22 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया। अंत में यह 83.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की गिरावट है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.10 पर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष एवं शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा कि पिछले सप्ताह भारतीय मुद्रा में तेज बढ़त ने लगभग 83.00 पर डॉलर खरीदने का मौका दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रतिभागियों ने कुछ दिन पहले रुपये के मुकाबले 83.40 से 82.90 के स्तर पर सौदे कर लिए हैं। ऐसे में डॉलर के मुकाबले रुपये के 82.90 और 83.40 के बीच रहने का अनुमान है।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.13 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 77.95 डॉलर प्रति बैरल पर सपाट कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 601.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट