जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 26 पैसे की गिरावट के साथ 83.40 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लोकसभा चुनाव की मतगणना में मिले-जुले रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 26 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.40 पर आ गया।

मुंबई, चार जून लोकसभा चुनाव की मतगणना में मिले-जुले रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 26 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.40 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुख से भी शुरुआती कारोबार में रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना पर टेलीविजन चैनल की खबरों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग 350 में से 200 से अधिक संसदीय क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए है, जबकि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) 120 सीट पर आगे है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.25 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 26 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.14 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.02 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.88 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,715.78 अंक गिरकर 74,753 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 539.1 अंक फिसलकर 22,724.80 अंक पर रहा। शुरुआती सौदों के बाद सेंसेक्स 2,623.91 अंक की भारी गिरावट के साथ 73,844.36 अंक पर और निफ्टी 617.45 अंकों की गिरावट के साथ 22,646.45 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 6,850.76 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट