जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.05 प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.05 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के रुख के अनुरूप रुपये में गिरावट आई।
मुंबई, 18 दिसंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.05 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के रुख के अनुरूप रुपये में गिरावट आई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेश की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने तथा विदेशी निवेशकों की निरंतर लिवाली के कारण रुपये को समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.97 प्रति डॉलर पर मजबूती का रुख लिए खुला। कारोबार के दौरान 82.90-83.06 प्रति डॉलर के दायरे में रहने के बाद अंत में 83.05 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
शुक्रवार को रुपया 83.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.07 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.57 प्रतिशत घटकर 76.121 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 168.66 अंक की गिरावट के साथ 71,315.09 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 9,239.42 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)