जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 82.91 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 82.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। महीने के अंत में डॉलर की मजबूत मांग के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के कारण रुपये की विनमय दर में गिरावट आई।

मुंबई, 28 फरवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 82.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। महीने के अंत में डॉलर की मजबूत मांग के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के कारण रुपये की विनमय दर में गिरावट आई।

विदेशी मुद्रा विश्लेषकों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को कुछ समर्थन मिला। हालांकि इस समर्थन को डॉलर की मजबूती और स्थानीयों शेयरों में आई गिरावट ने बेअसर कर दिया।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, बाजार भागीदार बृहस्पतिवार को जारी होने वाले जीडीपी (घरेलू सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि और बुधवार को आने वाले अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों से पहले सतर्क रहे।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.90 प्रति डॉलर पर खुला। दिन के कारोबार में यह 82.95 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक गया। अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 82.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मंगलवार को रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 82.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कमजोर घरेलू बाजारों और मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण भारतीय रुपये में गिरावट आई। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने गिरावट को सीमित किया।

उन्होंने कहा कि कमजोर वैश्विक बाजारों और आयातकों और ओएमसी (पेट्रोलियम विपणन कंपनियों) की ओर से माह के अंत में डॉलर मांग के कारण रुपया थोड़ा नकारात्मक दायरे में कारोबार कर सकता है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.21 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 790.34 अंक की गिरावट के साथ 72,304.88 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 1,879.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट