जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.71 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे कमजोर होकर 83.71 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों के प्रति निवेशकों का आकर्षण घटने के बीच प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से यह गिरावट आई।

मुंबई, 24 जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे कमजोर होकर 83.71 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों के प्रति निवेशकों का आकर्षण घटने के बीच प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से यह गिरावट आई।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में पूंजीगत लाभ कर में वृद्धि और ‘इंडेक्सेशन’ लाभ को हटाने की घोषणा डॉलर की खरीद का मुख्य कारण थी, क्योंकि विदेशी निवेशकों ने स्टॉक बेच दिया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 5,130.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.69 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 83.68 के उच्चस्तर तक गया तथा 83.72 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक आया। अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले यह 83.71 प्रति डॉलर के अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट है।

सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में पूंजीगत लाभ पर कर की दरें बढ़ाने के बाद रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.69 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.50 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 81.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 280.16 अंक घटकर 80,148.88 अंक पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65.55 अंक के नुकसान के साथ 24,413.50 अंक पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट