जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.97 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार के बाद दो पैसे की गिरावट के साथ 83.97 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
मुंबई, 12 अगस्त रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार के बाद दो पैसे की गिरावट के साथ 83.97 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर में सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण स्थानीय मुद्रा में गिरावट आई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.95 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 83.98 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया और अंत में 83.97 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट है।
रुपया शुक्रवार को 83.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.18 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.34 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
घरेलू शेयर बाजार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 56.99 अंक या 0.07 प्रतिशत गिरकर 79,648.92 अंक पर और निफ्टी 20.50 अंक या 0.08 प्रतिशत फिसलकर 24,347.00 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 406.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)