जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे टूटकर 77.78 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली और विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, जिससे विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 77.78 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

मुंबई, सात जून घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली और विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, जिससे विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 77.78 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी पूंजी की बाजार से सतत निकासी तथा वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 77.72 पर खुला। दिन के कारोबार में यह ऊंचे में 77.69 और नीचे में 77.80 तक गया। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट दर्शाता 77.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 77.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 567.98 अंक की गिरावट के साथ 55,107.34 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत बढ़कर 102.67 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत घटकर 119.07 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,293.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैया ने कहा कि रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार करता रहा और बुधवार को रिजर्व बैंक के नीतिगत फैसले से पहले इसमें कमजोरी देखी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड