जरुरी जानकारी | आयातकों की मजबूत डॉलर मांग से रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 79.74 रुपये प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 12 पैसे फिसलकर 79.74 रुपये के भाव पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण घरेलू मुद्रा की विनिमय दर में गिरावट आई।

मुंबई, 12 अगस्त अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 12 पैसे फिसलकर 79.74 रुपये के भाव पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण घरेलू मुद्रा की विनिमय दर में गिरावट आई।

तेल आयातक कंपनियों की मजबूत डॉलर मांग तथा व्यापार घाटा को लेकर चिंताओं के कारण भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई। हालांकि शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों के शेयरों में निवेश के कारण रुपया बड़ी गिरावट से बच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.67 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 79.63 के उच्चस्तर और 79.74 के निचले स्तर तक गया। अंत में रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 79.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र यानी बृहस्पतिवार को रुपया 37 पैसे टूटकर 79.62 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘डॉलर की मांग-आपूर्ति के अंतर और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्र वाले सप्ताह में एशियाई मुद्राओं में भारतीय रुपये का प्रदर्शन कमजोर रहा।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत बढ़कर 105.36 पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत बढ़कर 100.15 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इसके अलावा बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 130.18 अंक की तेजी के साथ 59,462.78 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,040.46 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट