जरुरी जानकारी | अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 75.03 रुपये प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर बनी अनिश्चितताओं के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 75.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, दो दिसंबर कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर बनी अनिश्चितताओं के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 75.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.06 पर खुलने के बाद ऊंचे में 74.90 और नीचे में 75.07 तक गया।

अंत में रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 75.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पूर्व रुपया 74.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.03 रह गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 2.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 70.45 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गयी।।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 776.50 अंक की तेजी के साथ 58,461.29 अंक पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘एशियाई मुद्राओं में कमजोर रुख और व्यापार घाटा बढ़ने की चिंता से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट आई है।’’

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर के अनुसार, वैश्विक अर्थव्यवस्था के सुधरने की राह में ओमीक्रोन को लेकर अनिश्चितता के कारण डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड