जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 83.38 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 10 पैसे की गिरावट के साथ 83.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली से स्थानीय मुद्रा प्रभावित हुई।

मुंबई, 26 अप्रैल अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 10 पैसे की गिरावट के साथ 83.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली से स्थानीय मुद्रा प्रभावित हुई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और जोखिम से बचने की धारणा ने स्थानीय मुद्रा पर असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.30 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में उसने 83.30 से 83.38 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया। अंत में 83.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से 10 पैसे की गिरावट है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.28 पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाई बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘कमजोर घरेलू बाजार और कच्चे तेल के दाम में तेजी से रुपये में गिरावट आई। हमारा अनुमान है कि पश्चिम एशिया में फिर से तनाव बढ़ने और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख से रुपया हल्के नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कच्चे तेल के दाम में तेजी तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी रुपये पर और दबाव डाल सकती है। हालांकि रिजर्व बैंक अगर कोई हस्तक्षेप करता है तो रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है...।’’

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.38 प्रतिशत चढ़कर 89.35 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.49 पर रहा।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 609.28 अंक की गिरावट के साथ 73,730.16 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,408.38 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के सामने रखा 222 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Team India Asian Games 2026 Cricket Schedule: एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब और किस समय होंगे भारत के मुकाबले

England vs Sri Lanka 2nd T20I Match Satta Bazar Favourite: कार्डिफ में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, जानें कौन सी टीम बनी फेवरेट