जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 42 पैसे टूटकर 81.82 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 42 पैसे की गिरावट के साथ 81.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, तीन अक्टूबर घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 42 पैसे की गिरावट के साथ 81.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबारियों के अनुसार, मजबूत डॉलर सूचकांक और विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी का भी स्थानीय मुद्रा पर असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.65 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 81.98 के निचले स्तर तक गया।

अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 42 पैसे की गिरावट के साथ 81.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘कमजोर जोखिम भावना के बीच सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ और कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी वृद्धि की संभावना के बीच तेल आयातकों ने डॉलर का रुख किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विदेशी निवेशकों की निकासी को लेकर बढ़ती चिंताओं के चलते घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट आई और इसका असर स्थानीय मुद्रा पर भी पड़ा।’’

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘कमजोर घरेलू बाजारों और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से आज भारतीय रुपये में 0.51 प्रतिशत की गिरावट आई है। निराशाजनक व्यापक आर्थिक आंकड़ों का भी रुपये पर असर पड़ा।’’

भारत का विनिर्माण पीएमआई सितंबर में गिरकर 55.1 पर आ गया, जो 55.80 के अनुमान और पिछले महीने के 56.2 से कम है।

वहीं, बीएसई का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 638.11 अंक या 1.11 प्रतिशत टूटकर 56,788.81 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 207 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.30 प्रतिशत चढ़कर 112.45 पर पहुंच गया।

इसके अलावा वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 4.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 88.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 590.58 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

एफआईआई ने भारतीय शेयर बाजार से सितंबर महीने में 7,600 करोड़ रुपये की निकासी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड