जरुरी जानकारी | रुपया 18 पैसे टूटकर 78.22 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 18 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ सर्वकालिक निचले स्तर 78.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में निराशाजनक कारोबार तथा विदेशी पूंजी की सतत निकासी के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से यह गिरावट आई।

मुंबई, 15 जून विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 18 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ सर्वकालिक निचले स्तर 78.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में निराशाजनक कारोबार तथा विदेशी पूंजी की सतत निकासी के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से यह गिरावट आई।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों से पहले कारोबारियों ने बाजार से दूरी बनाए रखी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 77.99 के भाव पर खुला। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट के साथ 78.22 प्रति डॉलर रह गया।

मंगलवार को रुपया 78.04 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रुपया, लगातार चौथे कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि कर सकता है। फेडरल रिजर्व की आक्रामक टिप्पणियों से डॉलर को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है। डॉलर में व्यापक बढ़त के बाद अन्य प्रमुख मुद्रायें दबाव में रहीं।’’

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 152.18 अंक की गिरावट के साथ 52,541.39 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.64 प्रतिशत घटकर 104.84 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का दाम 1.07 प्रतिशत घटकर 119.87 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल बने रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4,502.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व की नीति की घोषणा से पहले ज्यादातर कमजोर क्षेत्रीय मुद्राओं के अनुरूप भारतीय रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले नीचे आया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड