जरुरी जानकारी | कच्चे तेल के बढ़ते दाम से डालर के मुकाबले रुपया 18 पैसे गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल के ऊंचे दाम और अमेरिकी डालर के मजबूत होने से स्थानीय अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डालर के मुकाबले रुपया 18 पैसे लुढ़कर 74.36 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।

मुंबई, 11 नवंबर वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल के ऊंचे दाम और अमेरिकी डालर के मजबूत होने से स्थानीय अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डालर के मुकाबले रुपया 18 पैसे लुढ़कर 74.36 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा डीलरों के मुताबिक घरेलू शेयर बाजार में जारी तेजी और सतत विदेशी मुद्रा प्रवाह के चलते रुपये की गिरावट काफी हद तक सीमित रही है।

यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.

स्थानीय अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डालर-रुपये में कारोबार की शुरुआत 74.24 रुपये प्रति डालर पर हुई और कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74.18 रुपये और नीचे में 74.50 रुपये प्रति डालर तक गिर गया था।

कारोबार की समाप्ति पर अंत में यह 74.36 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। यह स्तर पिछले बंदभाव की तुलना में 18 पैसे की गिरावट दर्शाता है। इससे पहले मंगलवार को रुपया 74.18 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | MP By Election Result 2020: उपचुनाव के रुझान पर बोले कमलनाथ, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी जीत.

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की स्थिति को दर्शाने वाला डालर सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढ़कर 92.87 अंक पर पहुंच गया।

इस बीच कच्चे तेल का वैश्विक बैंच मार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 3.26 प्रतिशत बढ़कर 45.03 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयरखान बॉय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक सैफ मुकादाम ने कहा, ‘‘कच्चे तेल के दाम बढ़ने और डालर के मजबूत होने से भारतीय रुपये में गिरावट रही। इसके साथ ही दुनिया के कई देशों में कोविड- 19 मामलों के बढ़ने और इस स्थिति में वैश्विक अर्थव्यवस्था के बेहतर होने को लेकर बढ़ती चिंताओं से भी रुपये में गिरावट रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाजार में खुदरा मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक जैसे अहम आर्थिक आंकड़ों के आने से पहले सतर्कता का भी रुझान रहा। अगले कुछ दिनों के कारोबार में रुपया डालर के मुकाबले 73.80 से लेकर 74.80 रुपये प्रति डालर के दायरे में रह सकता है।’’

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा कि कच्चे तेल के दाम में आये उछाल को देखत हुये और डालर सूचकांक में आई वृद्धि से भारतीय रुपया भी अन्य एशियाई मुद्राओं की तरह गिरावट में रहा। 2.3 अरब डालर के करीब विदेशी मुद्रा प्रवाह होने के बावजूद रुपये में गिरावट रही क्योंकि रिजर्व बैंक ने इस मुद्रा को बाजार में छोड़े रखने के बजाय खुद ही खपा लिया।

अमेरिका में कच्चे तेल के भंडार के उम्मीद से अधिक नीचे आने की रिपोर्टां से कच्चे तेल का वायदा चढ़ गया। वहीं कोरोना वायरस टीके के सफ परिक्षण के समाचारों से भी बाजार को समर्थन मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी