जरुरी जानकारी | अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 16 पैसे गिरकर 73.29 रुपये प्रति डालर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में तेजी के रुख के बावजूद विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 16 पैसे लुढ़कर 73.29 रुपये (अस्थाई) प्रति डालर की दर पर बंद हुआ।

मुंबई, पांच अक्ट्रबर शेयर बाजार में तेजी के रुख के बावजूद विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 16 पैसे लुढ़कर 73.29 रुपये (अस्थाई) प्रति डालर की दर पर बंद हुआ।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय मुद्रा में कारोबार की शुरुआत 73.16 रुपये प्रति डालर पर हुई। कारोबार के आगे बढ़ने के साथ ही यह और मजबूत होकर 73.08 रपये के उच्चस्तर और 73.41 रुपये प्रति डालर के निम्न स्तर तक गिरी है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस दुष्कर्म मामले के आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने वाले कांग्रेसी नेता निजाम मलिक हुए गिरफ्तार, मामला दर्ज.

अंत में कारोबार की समाप्ति पर यह पिछले कारोबारी दिवस के बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 73.29 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई। इससे पहले गत बृहस्पतिवार को इस बंद भाव 73.13 रुपये प्रति डालर रहा था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की घट बढ़ को दर्शाने वाला डालर सूचकांक सोमवार को 0.17 प्रतिशत गिरकर 93.68 अंक पर रहा।

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

उधर वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रुड तेल का वायदा भाव 2.16 प्रतिशत बढ़कर 40.12 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\