जरुरी जानकारी | रुपये 16 पैसे टूटकर 86.56 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे गिरकर 86.56 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी कोषों की निकासी से रुपये में गिरावट आई।

मुंबई, 16 जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे गिरकर 86.56 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी कोषों की निकासी से रुपये में गिरावट आई।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि हालांकि, सकारात्मक घरेलू शेयर बाजारों ने निचले स्तर पर कुछ राहत प्रदान की।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.42 पर खुला और 86.37 के दिन के उच्चतम स्तर को छूने के बाद सत्र के अंत में 86.56 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 16 पैसे की गिरावट है।

बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की बढ़त के साथ 86.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे एक दिन पहले यह अपने सबसे निचले स्तर से 17 पैसे के उछाल के साथ बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि आयातकों द्वारा डॉलर की बढ़ती मांग के कारण रुपये में गिरावट आई।

उन्होंने कहा, ‘‘आयातक डॉलर खरीदना जारी रख सकते हैं, जिससे रुपये पर दबाव बढ़ सकता है। व्यापारी खुदरा बिक्री और अमेरिका से साप्ताहिक बेरोजगारी दावों के आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं। डॉलर-रुपये का हाजिर भाव 86.35 रुपये से 86.75 रुपये के दायरे में रहने की उम्मीद है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 108.97 हो गया।

वायदा कारोबार में अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.93 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

विश्लेषकों ने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं को लेकर चिंता से डॉलर और कच्चे तेल में अस्थिरता बढ़ने की संभावना है, जबतक कि अगले सप्ताह अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में नया सत्ता नहीं संभाल लेता।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 318.74 अंक चढ़कर 77,042.82 अंक पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 98.60 अंक बढ़कर 23,311.80 अंक पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 4,533.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी