जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में गिरावट के बीच रुपया 16 पैसे टूटकर 82.82 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 82.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस गिरावट का कारण शेयर बाजार में कमजोरी और प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर का मजबूत होना था।

मुंबई, 11 अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 82.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस गिरावट का कारण शेयर बाजार में कमजोरी और प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर का मजबूत होना था।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी पूंजी का निवेश बढ़ने और कच्चे तेल कीमतों में गिरावट के कारण रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.75 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.73 के उच्च स्तर और 82.87 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से 16 पैसे टूटकर 82.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 82.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और कमजोर घरेलू बाजार के कारण भारतीय रुपये में गिरावट आई। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश प्रवाह बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने रुपये की हानि को कम कर दिया।’’

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को लगातार तीसरी बैठक में अपनी प्रमुख ब्याज दर रेपो को अपरिवर्तित रखा, लेकिन खाद्य पदार्थों की कीमतों से मुद्रास्फीति बढ़ती है तो उसने सख्त रुख अपनाने का संकेत दिया है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत बढ़कर 102.64 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत घटकर 86.24 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 365.53 अंक घटकर 65,322.65 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 3,073.28 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें