जरुरी जानकारी | रुपया 14 पैसे टूटकर 83.20 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 14 पैसे की गिरावट के साथ 83.20 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। डॉलर के मजबूत होने और कमजोर घरेलू शेयर बाजार के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से रुपये में यह गिरावट आई।

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 14 पैसे की गिरावट के साथ 83.20 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। डॉलर के मजबूत होने और कमजोर घरेलू शेयर बाजार के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से रुपये में यह गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कमजोर घरेलू वृहद आर्थिक आंकड़े तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की सतत निकासी के कारण भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.21 के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.23 से 83.17 प्रति डॉलर के दायरे में रहने के बाद अंत में 83.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से 14 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 83.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। महात्मा गांधी जयंती पर सोमवार को बाजार बंद थे।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.05 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.69 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

बीएनपी परिबा बाय शेयरखान में शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा क्योंकि फेडरल रिजर्व सख्त रुख अपना रहा है और मजबूत डॉलर रुपये पर दबाव जारी रख सकता है। वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति रुपये पर और दबाव डाल सकती है।’’

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 316.31 अंक की गिरावट के साथ 65,512.10 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 2,034.14 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज