जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 73.16 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल के दाम बढ़ने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 73.16 रुपये प्रति डालर पर रहा।

मुंबई, आठ मार्च अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल के दाम बढ़ने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 73.16 रुपये प्रति डालर पर रहा।

अंतर बैंक विदेशी मूद्रा विनिमय बाजार में डालर के मुकाबले रुपये में कारोबार की शुरुआत 73.13 रुपये प्रति डालर पर हुई। उसके कुछ देर बाद ही यह और गिरकर 73.16 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। यह दर पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे नीचे रही।

गत सप्ताहांत शुक्रवार को रुपया 73.02 पर बंद हुआ था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को आंकने वाला डालर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 92.04 अंक पर पहुंच गया।

वहीं कच्चे तेल का मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव दो प्रतिशत बढ़कर 70.75 डालर प्रति बैरल पर हो गया।

रिलायंस सिक्युरिटीज के एक शोध नोट में कहा गया है, ‘‘अमेरिका में 10 साल के बेंचमार्क बॉंड पत्र में मजबूती का रुख रहा जिसका ब्रेंट कच्चे तेल पर भी असर रहा और यह 70 डालर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया है। वहीं निवेशकों की धारणा पर भी इसका असर रहा। बहरहाल, इक्विटी बाजार में विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने से गिरावट पर कुछ हद तक अंकुश रह सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी