जरुरी जानकारी | रुपया 13 पैसे गिरकर 72.96 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 13 पैसे गिरकर 72.96 (अनंतिम) रुपये प्रति डालर पर बंद हुई।

मुंबई, 24 मई कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 13 पैसे गिरकर 72.96 (अनंतिम) रुपये प्रति डालर पर बंद हुई।

हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों की तेजी तथा विदेशों में डॉलर के कमजोर होने से रुपये की गिरावट पर कुछ हद तक अंकुश लग गया।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 72.88 पर कमजोर खुला तथा कारोबार के दौरान इसमें 72.98-72.86 के बीच घट बढ़ देखी गई। कारोबार के अंत में रुपये की विनिमय दर पिछले बंद भाव से 13 पैसे कमजोर होकर 72.96 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गई।

शुक्रवार को डालर- रुपया विनिमय दर 72.83 रुपये प्रति डालर पर रही थी।

वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 1.90 प्रतिशत बढ़कर 67.70 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत घटकर 89.87 रह गया।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 111.42 अंक बढ़कर 50,651.90 अंक पर बंद हुआ।

बाजार के आंकड़ों के अनुसर विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को शेयर बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने इस दौरान 510.16 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\