जरुरी जानकारी | कोविड-19 की चिंताओं के बीच रुपया 12 पैसे गिरकर 73.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर कुछ राज्यों में आंशिक लाकडाऊन लगाये जाने से आर्थिक सुधार प्रभावित होने की चिंता के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया। कारोबार के अंत में यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे गिरकर 73.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, छह अप्रैल कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर कुछ राज्यों में आंशिक लाकडाऊन लगाये जाने से आर्थिक सुधार प्रभावित होने की चिंता के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया। कारोबार के अंत में यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे गिरकर 73.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को जारी होने वाले रिजर्व बैंक के नीतिगत बयान से पहले निवेशकों में सतर्कता का रुख रहा। इसके अलावा कच्चातेल कीमतों में तेजी आने तथा विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 73.22 पर खुला और कारोबार के दौरान इसमें 73.20 से 73.42 रुपये के बीच घट-बढ़ हुई।

कारोबार के अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने पिछले बंद भाव 73.30 रुपये के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 73.42 रुपये पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें तथा विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.13 प्रतिशत बढ़कर 92.71 हो गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाला, ब्रेंट क्रूड वायदा 2.37 फीसद बढ़कर 63.62 डॉलर प्रति बैरल पर पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार