जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 86.47 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर में मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर निकासी के बीच बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 86.47 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

मुंबई, 23 जनवरी अमेरिकी डॉलर में मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर निकासी के बीच बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 86.47 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

हालांकि, विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि सकारात्मक घरेलू शेयर बाजारों और कच्चे तेल की कम कीमतों ने भारतीय मुद्रा को निचले स्तर पर समर्थन दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 86.46 पर खुला। सत्र के दौरान डॉलर के मुकाबले 86.38 के उच्च तथा 86.52 के निचले स्तर पर पहुंचा। अंत में यह 86.47 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट है।

बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की बढ़त के साथ 86.35 पर आ गया था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि मजबूत अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में सुधार के कारण रुपये में गिरावट आई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निकासी ने भी स्थानीय मुद्रा को कमजोर किया। हालांकि, कच्चे तेल की कमजोर कीमतों और सकारात्मक घरेलू बाजारों ने गिरावट को कम किया।

उन्होंने कहा, “कल बैंक ऑफ जापान की मौद्रिक नीति से पहले निवेशक सतर्क रह सकते हैं। बैंक ऑफ जापान द्वारा ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत वृद्धि की संभावना है। डॉलर-रुपया हाजिर मूल्य 86.20-86.80 रुपये के दायरे में कारोबार करने का अनुमान है।”

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 108.04 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत गिरकर 78.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 115.39 अंक बढ़कर 76,520.38 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 अंक बढ़कर 23,205.35 अंक पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 4,026.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार