जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे टूटकर 83.15 प्रति डॉलर पर रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 12 पैसे की गिरावट के साथ 83.15 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की धारणा कमजोर हुई।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 12 पैसे की गिरावट के साथ 83.15 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की धारणा कमजोर हुई।

मुद्रा विनिमय बाजार से जुड़े सूत्रों ने कहा कि शेयर बाजार के सकारात्मक रुख ने रुपये की गिरावट को एक हद तक सीमित करने का काम किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.02 के भाव पर खुला था। कारोबार के दौरान यह 82.98 से लेकर 83.20 प्रति डॉलर के दायरे में रहने के बाद अंत में 83.15 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से 12 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे की गिरावट के साथ 83.03 पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि डॉलर की आवक और तेल आयातकों की तरफ से राष्ट्रीयकृत बैंकों के डॉलर खरीदने के बीच रुपया सीमित दायरे में रहा।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत गिरकर 105.20 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 319.63 अंकों की तेजी के साथ 67,838.63 अंक पर बंद हुआ।

शेयर एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थसागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 294.69 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस