जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे गिरकर 82.90 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने और आक्रामक रवैया जारी रखने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.90 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, तीन नवंबर अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने और आक्रामक रवैया जारी रखने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.90 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया 82.87 पर खुला और कारोबार के दौरान इसने 82.74 के उच्चस्तर और 82.92 के निचले स्तर को छुआ। अंत में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 1.39 प्रतिशत बढ़कर 112.89 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क, ब्रेंट क्रूड वायदा 1.16 प्रतिशत फिसलकर 95.04 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 69.68 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,836.41 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 1,436.30 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच, रिजर्व बैंक की ब्याज दर निर्धारण समिति एमपीसी ने बृहस्पतिवार को सरकार के लिए एक रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की। इस रिपोर्ट में रिजर्व बैंक जनवरी से लगातार तीन तिमाहियों में खुदरा मुद्रास्फीति को छह प्रतिशत के लक्ष्य से नीचे रखने में विफल रहने की वजह बताएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल