जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक के नरम रुख के बाद रुपया 10 पैसे टूटकर 74.94 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मौद्रिक नीति की समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दरों को यथावत रखने के साथ उदार रुख पर कायम रहने से बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 74.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 10 फरवरी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मौद्रिक नीति की समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दरों को यथावत रखने के साथ उदार रुख पर कायम रहने से बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 74.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह लगातार तीसरा दिन है जब भारतीय मुद्रा में गिरावट आई है।

बाजार को उम्मीद थी कि रिजर्व बैंक अतिरिक्त नकदी सोखने के लिए रिवर्स रेपो दर बढ़ाएगा और अपना रुख ‘तटस्थ’ करेगा। विशेषज्ञों ने चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष के लिए केंद्रीय बैंक के मुद्रास्फीति संबंधी अनुमानों को ‘आशाजनक’ बताया है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.90 पर खुला और बाद में यह दिन के उच्चस्तर 74.88 प्रति डॉलर तक गया। इसने 75.05 प्रति डॉलर का निचला स्तर भी छुआ। अंत में रुपया पिछले बंद स्तर की तुलना में 10 पैसे टूटकर 74.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 74.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.48 पर आ गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं करके केंद्रीय बैंक ने बाजार को हैरान कर दिया, कारोबारी रिवर्स रेपो दर में वृद्धि की उम्मीद कर रहे थे। इससे अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट आई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल