जरुरी जानकारी | रुपये में नौ कारोबारी सत्रों की तेजी थमी, तीन पैसे टूटकर 74.73 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में पिछले नौ कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 74.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 29 दिसंबर रुपये में पिछले नौ कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 74.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.69 रुपये प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74.68 और नीचे में 74.86 तक गया। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह तीन पैसे की गिरावट के साथ 74.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में यह 30 पैसे सुधरकर 74.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि वर्षांत की छुट्टियों के पहले कारोबार अब एक सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 90.99 अंक की गिरावट के साथ 57,806.49 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 96.37 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.03 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 207.31 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\