जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच विदेशी-विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की हानि के साथ 72.69 (अस्थाई) के स्तर पर बंद हुआ।

नयी दिल्ली, 16 फरवरी घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच विदेशी-विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की हानि के साथ 72.69 (अस्थाई) के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार में रुपय की विनिमय दर प्रति डालर 72.64 पर खुलने के बाद दिन में 72.63 और 72.85 के दायर में रही। रुपया अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले एक पैसे की हानि के साथ 72.69 पर बंद हुआ। रुपया सोमवार को 72.68 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत घटकर 90.21 रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 49.96 अंक की हानि के साथ 52,104.17 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,234.15 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.09 प्रतिशत घटकर 63.24 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी स्कॉटलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

कोलकाता एयरपोर्ट पर IndiGo की फ्लाइट में बम की धमकी: टॉयलेट में मिला संदेहास्पद नोट, मचा हड़कंप (See Pics)

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Preview: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\