जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटकर 82.10 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती आने के बीच अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 82.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 30 जून वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती आने के बीच अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 82.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में आई तेजी तथा शेयरों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का निवेश बढ़ने से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।

एशियाई कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती आने से अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.05 प्रति डॉलर पर कमजोरी के साथ खुला। कारोबार के दौरान इसमें 82.00 से 82.10 के एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखा गया।

कारोबार के अंत में रुपया सात पैसे की गिरावट दर्शाते हुए 82.10 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस बुधवार को रुपया 82.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। ‘बकरीद’ के मौके पर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बृहस्पतिवार को बंद रहा था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 103.43 हो गया।

कारोबारियों को उम्मीद है कि अमेरिका के तमाम आर्थिक आंकड़ों के मजबूत रहने के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दर में बढ़ोतरी कर सकता है। बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल की पहली तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था अनुमान से कहीं अधिक दो प्रतिशत की दर से बढ़ी है।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.79 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई सेंसेक्स 803.14 अंक यानी 1.26 प्रतिशत उछलकर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 64,718.56 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक शुक्रवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,397.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट