जरुरी जानकारी | रुपये सात पैसे की गिरावट के साथ 74.51 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 74.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 20 जनवरी घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 74.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी पूंजी की सतत निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपये की धारणा प्रभावित हुई। इसके अलावा अगले सप्ताह होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के पहले निवेशकों ने सतर्कता का रुख अपनाया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.43 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपये ने 74.29 के दिन के उच्चतम स्तर और 74.53 के निम्नतम स्तर को छुआ। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 74.51 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 74.44 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 95.53 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.88 डॉलर प्रति बैरल रह गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 634.20 अंक की गिरावट के साथ 59,464.62 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 2,704.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

AUS vs BAN, 1st Test Match Day 2 Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

AUS vs BAN 1st Test Match Day 2 Pitch Report And Weather Update: डार्विन में दूसरे दिन बांग्लादेशी बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज करेंगे पलटवार; मुकाबले से पहले यहां जानें मैरारा क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

AUS vs BAN, 1st Test Match Day 2 Preview: डार्विन में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने मचाया कहर, अब ऑस्ट्रेलिया करेगी वापसी या मजबूत होगी मेजबान की पकड़? जानें मैच से पहले पिच, हेड टू हेड, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

WhatsApp Scam Alert Feature: ठगी से बचाएगा WhatsApp का नया फीचर, ऐसे करेगा फर्जी मैसेज की पहचान; जानें कैसे करता है काम