जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 73.52 रुपये प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से बृहस्पतिवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया दो पैसे की हानि दर्शाता 73.52 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 16 सितंबर विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से बृहस्पतिवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया दो पैसे की हानि दर्शाता 73.52 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख और विदेशी निधियों के सतत निवेश बढ़ने से रुपये को समर्थन मिला लेकिन कच्चातेल कीमतों के दाम मजबूत होने से लाभ पर अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.51 रुपये प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित खुला। कारोबार के दौरान 73.52 रुपये के निचले और 73.34 के उच्च स्तर को छूने के बाद अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की हानि के साथ 73.52 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 73.50 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत बढ़कर 92.77 हो गया।

वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.07 प्रतिशत घटकर 75.41 डालर प्रति बैरल रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 417.96 अंक की तेजी के साथ 59,141.16 अंक के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 232.84 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\