जरुरी जानकारी | रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 82.84 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को 14 पैसे की गिरावट के साथ 82.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। स्थानीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली तथा वैश्विक बाजारों में जोखिम लेने की धारणा कमजोर होने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, जिससे रुपये में गिरावट आई।

मुंबई, 21 दिसंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को 14 पैसे की गिरावट के साथ 82.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। स्थानीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली तथा वैश्विक बाजारों में जोखिम लेने की धारणा कमजोर होने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, जिससे रुपये में गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के ताजा निवेश से रुपये को समर्थन मिला और उसकी गिरावट पर कुछ अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.76 के स्तर पर कमजोर खुला और कारोबार के अंत में यह 14 पैसे की गिरावट दर्शाता 82.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.66 के उच्चस्तर और 82.84 के निचले स्तर को छुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.70 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘इस हफ्ते निवेशकों का ध्यान अमेरिका के अंतिम जीडीपी और प्रमुख पीसीई इंडेक्स के आंकड़ों पर होगा। हम उम्मीद करते हैं कि डॉलर बनाम रुपये में 82.40 और 83.05 के दायरे में कारोबार होगा।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत घटकर 104.06 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.90 प्रतिशत बढ़कर 80.71 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 635.05 अंक घटकर 61,067.24 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 1,119.11 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड