जरुरी जानकारी | रुपया 40 पैसे की गिरावट के साथ 82.20 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 40 पैसे की गिरावट के साथ 82 (अस्थायी) प्रति डॉलर से नीचे बंद हुआ। गिरावट का कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी और कॉरपोरेट क्षेत्र की ओर से डॉलर मांग का बढ़ना है।
मुंबई, दो फरवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 40 पैसे की गिरावट के साथ 82 (अस्थायी) प्रति डॉलर से नीचे बंद हुआ। गिरावट का कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी और कॉरपोरेट क्षेत्र की ओर से डॉलर मांग का बढ़ना है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.81 पर खुला लेकिन कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव से 40 पैसे की गिरावट के साथ 82.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 81.71 के दिन के उच्चस्तर और 82.20 के निचले स्तर को छुआ।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केन्द्रीय बजट 2023-24 पेश किये जाने के बाद इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया आठ पैसे का सुधार दर्शाता 81.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत घटकर 101.10 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 प्रतिशत घटकर 82.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 224.16 अंक की तेजी के साथ 59,932.24 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,785.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)